फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आंबेडकर प्रतिमा के पास खाली भूमि के लिए विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के सरदासपुर गांव में वर्षों पूर्व स्थापित डाॅ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के समीप खाली पड़ी भूमि पर हनुमान मंदिर के निर्माण को लेकर कुछ लोगों ने बुधवार को साफ-सफाई आदि कराने लगे। इसे लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए और मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सरदासपुर गांव के समीप लंबे समय से उक्त जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित है। कुछ समय से सुंदरीकरण का कार्य भी चल रहा है। दूसरे पक्ष ने बुधवार सुबह परिसर के समीप ही हनुमान मंदिर की जमीन होने की बात कहकर साफ-सफाई शुरू करा दिया।
साफ सफाई की खबर लगते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। खबर मिलते ही बसपा के कई नेता भी वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह विवादित स्थल पहुंचे। स्थिति की जानकारी लेने के बाद सभी निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। यथा स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया। इस पर विवाद शांत हुआ। उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि फिलहाल मौके पर काम रोक दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें