बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के एक ग्राम में रविवार की देर शाम एक किशोर ने बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। बालिका को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया।
उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम 12 वर्षीय किशोर ने पांच वर्षीय बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। बालिका को मेडिकल मुआयना के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।