फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गाने के विवाद में किशोर की पिटाई, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह थाना क्षेत्र के गोड्धप्पा गांव में भोज के दौरान गाना बदलने को लेकर हुए विवाद में 17 वर्षीय किशोर की लाठी-डंडे और रॉड से पिटाई करने का आरोप लगा है। घायल किशोर की मां रेनू देवी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

रेनू देवी ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 27 अगस्त 2026 की रात 17 वर्षीय बेटा किशोर गांव में आयोजित छठिहार भोज में गया था। वहां डांस और साउंड चल रहा था। आरोप है कि अश्लील गाना बदलने के लिए डांसर ने किशोर से कहा। उसके मोबाइल से गाना बदलने के बाद विवाद हो गया। इसके बाद शेर बहादुर, अभिमन्यु, सिंटू, राजा पटेल और वीर बहादुर ने कथित तौर पर किशोर की पिटाई कर दी। कोतवाल राकेश सिंह ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चारों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें