फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी और ईएमटी और आशा ने रास्ते में कराया प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। ईएमटी और आशा ने सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विकासखंड पंदह क्षेत्र के चकबहूदी गांव की संजीता कुमारी को सोमवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर 108 नंबर की एंबुलेंस बुलाई गई। गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही असहनीय पीड़ा होे लगी। आशा ने ईएमटी के सहयोग से रास्ते में ही प्रसव कराया। उसके बाद प्रसूता व शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंदह ले जाकर भर्ती कराया। डॉक्टर ने दोनों को स्वस्थ बताया है। डॉ प्रभाकर यादव और ईएमई अलिराज खान ने ईएमटी बलवंत कुमार और पायलट देवेंद्र कुमार के इस कार्य के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें