फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

Fri, 17 Feb 2017 07:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्थरारोड-नगरा मार्ग स्थित मुहम्दपुर मोड़ पर शुक्रवार की सुबह एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में भाई बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को पीएचसी नगरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के  बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन



देवरिया जिले के लार रोड निवासी अमर नाथ वर्मा अपने परिवार के साथ गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद में शामिल होने के लिए गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद शुक्रवार को वापस अपने घर लौट रहे थे। अभी वे बेल्थरारोड- नगरा मार्ग के मुहम्मदपुर मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि इसी बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

इस हादसे में अमर नाथ वर्मा (26), पूजा वर्मा (24) पत्नी अमरनाथ वर्मा, गुड्डी (15) पुत्री शिवजी वर्मा तथा मुन्ना (06) पुत्र अमरनाथ वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को पीएचसी नगरा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें