नगर के सिविल लाइन से जुड़े कई फीडरों की बिजली पूरे दिन गायब रही। पूर्व निर्धारित सूचना के मुताबिक विभाग के तकनीकी लोगों ने सुबह सात बजे बिजली काटकर नए उपकरण लगाने शुरू कर दिए हैं। सुबह से ही नगर के टाउन टू, फोर, मिड्ढी फीडर से जुड़े कई मोहल्ले में बिजली आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। जबकि इंडस्ट्रीयल, आईटीआई और टाउन फाइव की बिजली आपूर्ति रुक-रुक कर चली।
विभागीय सूत्रों की मानें तो ऑयल युक्त मशीनों को हटाकर आयल मुक्त मशीनें सिविल लाइन पर लगाई जा रही है। जिसके लिए विभाग ने एक दिन पहले ही सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बिजली कटौती की घोषणा कर दी थी। पहले जो 600 एंपीयर की मशीन थी।
उसके स्थान पर 800 एंपीयर की नई मशीन लगाई गई। लगभग 30 लाख की लागत से इस मशीन का बदला जा रहा है। इसमें विशेष खूबी यह है कि कहीं भी आंधी पानी में तार टूटकर एक दूसरे से टकराने पर उपकेंद्र के मशीनों को नुकसान नहीं होगा। आटो रिले और आटो कट से विभाग को राहत मिलेगी। इस दौरान दो आटोगोइंग तथा एक इनकमिंग ट्राली लगाई गई। पूरे दिन बिजली गायब रहने से लोग गर्मी के मारे बिलबिलाते रहे।