फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता के विरुद्ध कर्मचारी लामबंद

Fri, 03 Jun 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई कार्मिक महासंघ के तत्वावधान में शुक्रवार को सिंचाई विभाग में  कार्यरत लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता द्वारा नियम विरुद्ध पटल के विरोध में सिंचाई विभाग के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया  गया। जिसमें नियम विरुद्ध आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई। 
विज्ञापन



धरने  को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रमाशंकर यादव ने कहा कि यदि शासनादेश व  निर्देश का अनुपालन अधिशासी अभियंता द्वारा नहीं किया जाता है तो पूरे जनपद  के कर्मचारी अपना कार्य ठप कर सिचांई प्रांगण में विशाल धरना-प्रदर्शन  करेंगे।

साथ ऐसे कृत्य करने वाले अधिकारी का स्थानांतरण गैर जनपद करने की  मांग करेंगे। इसी क्रम राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह  ने कहा कि किसी भी सूरत में कर्मचारियों का उत्पीडन बर्दास्त नहीं किया  जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर राजेश कुमार पंाडेय, हीरालाल चौरसिया, बृजेश कुमार सिंह,  घनश्याम चौबे, हर्षदेव, सत्यदेव राम, रविंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह, अजय  चौबे, भृगुनाथ, रविंद्र तिवारी, छोटेलाल, अशोक श्रीवास्तव, दिनेश, अरूण  कुमार, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन मंत्री रमाशंकर शर्मा ने किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें