फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख का इनामी कौशल चौबे कोर्ट में पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर और चार लोगों की एक साथ हत्या मामले के आरोपी जिले के मोस्ट वांटेड कौशल चौबे को शुक्रवार को उत्तराखंड पुलिस ने एडीजे एफटीसी तृतीय विनोद कुमार की अदालत में पेश किया। पेशी के बाद उत्तराखंड पुलिस कौशल को लेकर उत्तराखंड चली गई।
विज्ञापन

कौशल चौबे की पेशी के दौरान कचहरी परिसर पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील रहा। उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स ने 30 मई 2019 को उत्तर प्रदेश के दो लाख रुपये के इनामी कौशल कुमार चौबे को देहरादून से गिरफ्तार किया था। अधिवक्ता हरिवंश सिंह ने बताया कि कौशल चौबे पर बलिया में 10 मुकदमे हैं, उनका वारंट बना हुआ है। उत्तराखंड पुलिस कौशल चौबे को अदालत में पेश कराने के बाद चली गई। कौशल को फिर पेशी पर लाया जाएगा। मालूम हो कि जनपद में हुए वर्ष 2002 से 2005 के बीच हुए चर्चित डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर व चार लोगोें की हत्या से जनपद हिल गया था। इन घटनाओं में कौशल चौबे निवासी चैनछपरा गैंग का हाथ बताया गया था। इन दो बड़ी घटनाओं के बाद से कौशल चौबे फरार चल रहा था। इस पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने कौशल पर दो लाख का इनाम घोषित किया था। साथ ही एसटीएफ भी उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रांतों में छापेमारी करती रही लेकिन 30 मई 2019 की शाम उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने अत्याधुनिक हथियार के साथ कौशल चौबे को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं बलिया पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद राहत की सांस ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें