फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने के कारण छह ट्रालियां जलीं, तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
बांसडीह। स्थानीय तहसील स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तीन दिन पूर्व रात अचानक आग लगने के कारण छह बिजली ट्रालियां जल गईं जिससे पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्रवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बांसडीह विद्युत उपकेंद्र पर तीन दिन पूर्व रात में लगी मेन सप्लाई की ट्राली में अचानक आग लग गई। आग इतना भयंकर था कि उसकी जद से छह ट्रालियां भी पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों के घंटो प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद जब विद्युत कर्मचारी अंदर कमरे में गए तो देखा कि उसमें लगी सभी छह ट्रालियां जल चुकी है। आग के कारण बिजली विभाग का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। वहीं पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को दिनभर बिजली कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति शुरू करने के लिए दिन भर कार्य किया। बावजूद विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें