फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कटहलनाला का होगा कायाकल्प, 20 मीटर चौड़ा किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के बीच से बहने वाले कटहलनाला का जल्दी उद्धार होगा। इसके लिए प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। सिंचाई विभाग ने राजस्व विभाग से कटहलनाला की लंबाई व चौड़ाई का अभिलेख मांगा है, जिसे राजस्व विभाग ने सिंचाई विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन

अभिलेख के आधार पर सिंचाई विभाग ने स्थलीय निरीक्षण कर निशान लगा दिया है। राजस्व आंकड़ों में कटहलनाला की चौड़ाई 20 मीटर है। उसी हिसाब से कटहलनाला को तैयार करने की योजना बनाई जानी लगी है। उसके बाद नाला की साफ सफाई की जाएगी।
शासन की तरफ से कटहलनाला के सौंदर्यीकरण के लिए 18 करोड़ मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत रामपुर महावल पुलिया से पावर हाउस पुल तक लगभग दो किलोमीटर नाले की सफाई, दोनों किनारों पर पाथवे का निर्माण, सोलर लाइटें, ब्रेंच और कचरे के लिए डस्टबिन लगाए जाएंगे। नाले के बीच में लकड़ी के डेक बनाए जाएंगे और उचित जगहों पर पार्क विकसित किया जाएगा। इस प्रस्ताव में नाले के दोनों तरफ 15-15 मीटर जमीन की जरूरत है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जेई समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद नाला में गिर रही नालियों को बंद करने का निर्देश दिया है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन राकेश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मौके का निरीक्षण किया गया।
नाला में गिरने वाली नालियों को चिह्नित कर लिया गया है। नालियों को बंद करने के लिए नोटिस भेजी गई है। नाला को पूरी तरह से स्वच्छ व सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए शासन से पहले ही हरी झंडी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें