फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की अगुवाई में कटान पीड़ियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रामगढ़ ढाले पर कटान पीड़ितों की समस्याओं को लेकर आयोजित धरने को संबोधित करते कांग्रेस नेता विनो? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
दया छपरा। कांग्रेस नेता विनोद सिंह के नेतृत्व में कटान पीड़ितों ने रामगढ़ ढाला पर सोमवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना -प्रदर्शन किया। कटान पीड़ितों ने बाढ़ विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता श्री सिंह ने कहा कि बाढ़ विभाग ने जान बूझकर विलंब से कटान रोधी कार्य शुरू कराया ताकि गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो जाए और जमकर धन का बंदरबांट किया जा सके। चेताया कि जब तक बाढ़ विभाग के अधिकारी हमारी मांगों को धरना स्थल पर पहुंच कर सुनवाई नहीं कर देते तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। अगर बाढ़ विभाग इसी तरह इस गंभीर प्रकरण को लेकर लापरवाह बना रहा तो मंगलवार को क्रमिक अनशन, बुधवार को आमरण अनशन में तब्दील हो जाएगा। कहा कि चार दशकों से बाढ़ कटान के नाम पर काम से अधिक बंदरबांट का खेल किया गया है। मझौवा, पचरुखिया, नारायणपुर, हुकुम छपरा तक गंगा का कटान रोकने के नाम पर करोड़ों रुपये पानी में बहा दिए गए। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। श्री सिंह ने रामगढ़ व गंगापुर परियोजना को टीएसी द्वारा स्वीकृत ड्रेजिंग कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने, 15 जुलाई तक कितने प्रतिशत कार्य हुआ और उसका भुगतान करने के बाद शेष धनराशि को जिलाधिकारी के टीआरपी 27 में जमा करने, सुघर छपरा में कटान रोधी कार्य हेतु प्रस्ताव, नवरंगा, दुबेछपरा, अठगावां तथा सिताबदियारा में 19 जुलाई तक कराए कार्य व भुगतान का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें