सर्प के डसने से किशोरी की मौत
सिकंदरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघुडी गांव निवासी कमलाकांत मौर्या की 13 वर्षीय पुत्री सीपू सोमवार की रात घर में सोई हुई थी। अचानक उसके चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुन परिवार वाले टॉर्च जलाकर देखा तो एक सर्प वहां पर मौजूद था। परिवार वालों ने सर्प को मार दिया। सीपू परिवार वाले आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी ले गए, जहां पर कोई सुविधा नहीं होने पर डॉक्टर ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत खराब होता देख चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर चले गए। सीपू की मौत से परिवार समेत पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।