बलिया। मिशन शक्ति अभियान फेज -5 के तहत महिला सशक्तीकरण के लिए पुलिस विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की टीम कस्बे, मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों में छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक कर रही है। महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रह है । वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन 102 के बारे में भी जानकारी दी । संवाद