फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों ने योग शिविर में लिया प्रशिक्षण

Wed, 30 Nov 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
जिला कारागार में योगा करते बंदी।
विज्ञापन
जिला कारागार में बुधवार को योगाचार्य राजीव भाई दीक्षित की पुण्यतिथि पर स्वदेशी संकल्प दिवस मना। इस दौरान जिला कारागार में योग शिक्षक व कैदी वेद प्रकाश की अगुवाई में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कैदियों को योग के संबंध में विस्तार से बताया गया। कैदियों की माने तो गत पांच सालों से आयोजित होते आ रहे योग शिविर से स्वास्थ्य को काफी लाभ हुआ है।    
विज्ञापन

इस दौरान जिला कारागार के जेलर एके मिश्र ने कहा कि शायद यह प्रदेश का पहला ऐसा जिला कारागार है जहां कैदी ही योग शिक्षक हैं। कैदियों को योगा करने से शारीरिक और मानसिक स्वस्थता मिली है। साथ ही योग से अनुशासित जीवन शैली मिलती है, जो जीवन में काम आती है। पंकज कुमार पाठक ने कहा कि एकांकी जीवन में योग काफी कारगर होता है।   योग शिक्षिका किरन देवी ने कहा कि कारागार में निरुद्ध असहाय बंदियों की सेवा से शांति और संतुष्टि मिलती है। जिला कारागार में 10 साल से बंद कैदी परमहंस यादव की माने तो योग से काफी लाभ हुआ है, शरीर में स्फूर्ति आई है। योग शिक्षक और कैदी वेद प्रकाश उपाध्याय की माने तो योग प्रशिक्षक राजीव दीक्षित से योगा की प्रेरणा  मिली है।
विज्ञापन
  उन्हीं के प्रेरणा से योग के संबंध में इतनी जानकारी हो पाई है। इस मौके पर बाहर से आये समाजसेवी संतोष गोयल ने भी विचार रखा। जबकि योग साधक क्षत्रपति यादव द्वारा योग भजन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में वरिष्ठ योग साधक परमहंस, राजकुमार, दिलीप, दशरथ, गंगा सागर, चंद्र प्रकाश, अर्जुन, मारकंडेय और बिजेंद्र का सहयोग सराहनीय है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें