फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में खानपुर डुमरिया ने हराया

Thu, 16 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार क्षेत्र के बिसुकिया गांव के राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में नव युवक मंगल दल की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार रात डुमरिया और अजेय क्लब नरहीं ए के बीच खेला गया। इसमें अजेय क्लब को खानपुर डुमरिया ने आठ अंक से हरा दिया।
विज्ञापन


शुरू में नरहीं की टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा लेकिन 15 मिनट बाद खानपुर डुमरिया की टीम के प्रदर्शन के आगे वे बौना लगने लगे। इस तरह 22-14 से अजेय क्लब को हार का सामना करना पड़ा। इसके पहले मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन राजमंगल यादव ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल का शुभारंभ कराया।

कार्यक्रम के आयोजक राजू यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि हर साल इस तरह की प्रतियोगिता कराएं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि उमाशंकर चौधरी, अखिलेश यादव, छात्रनेता मुलायम यादव, विक्की यादव, अजीत यादव, विनोद यादव, हीरा अंसारी, गोलू प्रसाद, उद्घोषक पंकज यादव, रेफरी व निर्णायक मनोज पांडेय तथा जमशेद खुराना रहे। चंद्रशेखर यादव ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें