फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता: बालिका फाइनल में मैच किसान पीजी कॉलेज और बालक में स्टेडियम ब्लू की टीम ने मारी बाजी

Thu, 13 Nov 2025 07:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बालक व बालिका की कबड्डी प्रतियोगिता में बालिकाओं की पांच टीमों जूनियर हाईस्कूल बघौली , किसान पीजी कालेज रक्सा, मंगल पाण्डेय इंटर कॉलेज नगवा, राम सिहासन पीजी कॉलेज नगपुरा, स्टेडियम रेड एवं स्टेडियम ब्लू के बीच लीग कम नाक आउट आधार पर मैच खेला गया। 
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ददरी मेला के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को आयोजित बालक व बालिका की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में बालिका की किसान पीजी कॉलेज व बालक की स्टेडियम ब्लू की टीम ने बाजी मारी। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में बालिकाओं की पांच टीमों जूनियर हाईस्कूल बघौली , किसान पीजी कालेज रक्सा, मंगल पाण्डेय इंटर कॉलेज नगवा, राम सिहासन पीजी कॉलेज नगपुरा, स्टेडियम रेड एवं स्टेडियम ब्लू के बीच लीग कम नाक आउट आधार पर मैच खेला गया। 

प्रथम सेमीफाइनल मैच जूनियर हाईस्कूल बघौली वनाम स्टेडियम रेड में बघौली 18 एवं स्टेडियम 20 तथा दूसरे सेमीफाइनल किसान पीजी कॉलेज रक्सा और राम सिहासन पीजी कॉलेज नगपुरा के बीच हुआ। इसमें किसान पीजी कॉलेज 18 और राम सिहासन पीजी कॉलेज 11 अंक बनाए। फाइनल मैच स्टेडियम रेड एवं किसान पीजी कॉलेज रक्सा के बीच खेला गया, जिसमें किसान पीजी कॉलेज 17 अंक बनाकर विजेता और बलिया स्टेडियम 14 अंक बनाकर उप विजेता बनी। 
विज्ञापन


इसी क्रम में पुरुषों के कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों महाकाल क्लब टेकार, श्रीरामपुर मोहन छपरा, 82 बुल्स, सोनाडीह बेल्थरा रोड ,बघौली, महावीर क्लब महावीर घाट, आईडी क्लब गढ़वार, युवा स्पोर्टिंग क्लब द्वाबा, एसके इंडिया स्पोर्ट्स बलिया, रफ्तार क्लब बहेरी, डीबीके क्लब बलिया, स्टेडियम रेड बलिया, स्टेडियम ब्लू, एकता क्लब बहेरी ,बलिया क्लब बलिया, तथा नरही क्लब ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम सेमी फाइनल में स्टेडियम ब्लू 19, महाकाल क्लब 3, दूसरा सेमी फाइनल मैच नरही क्लब 15 और बैरिया क्लब 6 पर छूटा। जिसके आधार पर फाइनल मैच में स्टेडियम ब्लू 8 अंक बनाकर विजेता और नरही क्लब ने 3 अंक बनाकर उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया। 

Trending Videos
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग के सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की। निर्णायक की भूमिका में राणा प्रताप, मोहम्मद खुर्शीद, दुर्गेश चौहान, अजीत सिंह, राजू राय, राहुल यादव, मैन यादव रहे। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि विजेता और उपविजेता टीम को भारतेंदु मंच पर सम्मानित समापन के दिन दिया जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुभाष कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहर सिंह यादव, अरविंद कुमार सिंह तथा जिला सचिव कबड्डी एसोसिएशन पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
 
ददरी मेला में 21 से होगा क्रिकेट कुंभ, 100 टीम करेगी प्रतिभाग
क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए ददरी के ऐतिहासिक मेला में भी क्रिकेट कुंभ का आयोजन किया जाएगा। 21 नवंबर से इसकी शुरुआत होगी। 29 नवंबर को फाइनल मैच का आयोजन होगा। इसमें 100 टीमें भाग लेगी। सीआरओ त्रिभुवन ने बताया कि क्रिकेट के खिलाड़ी टीम जिला क्रीड़ाधिकारी मोबाइल नंबर 9415842138 पर रजिस्ट्रेशन करा सकते है। 5 ओवर का मैच होगा। प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होंगे। प्रत्येक गेंदबाज एक ही ओवर गेंदबाजी कर पाएंगे। कैनवास की बॉल से मैच कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें