फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम नहीं करने वाली आशा को हटाएं

Mon, 28 Nov 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने सीएमओ को निर्देश दिया कि जहां डिलीवरी की प्रगति शून्य है, वहां की एएनएम को निलंबित करें। साथ ही संबन्धित आशा  को भी हटा दें। वहीं, बेहतर प्रगति पर सोनबरसा की एएनएम के कार्य को  सराहा। जिला स्वच्छता मिशन की बैठक में एनएचएम के तहत आने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा में डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि अगर सब मिलकर बेहतर कार्य करें तो प्रदेश में जनपद की छवि अच्छी होगी।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि उपकेंद्रों पर डिलीवरी की प्रगति काफी खराब  है। इस पर डीएम ने लापरवाह एएनएम को सस्पेंड करने का निर्देश दिया। कहा कि अब बिना कार्रवाई सुधार नहीं होगा। जो आशा काम नही कर रहीं उनको भी हटाने को  कहा। जिलाधिकारी ने आशाओं के ब्लाकवार आशाओं के भुगतान की समीक्षा की।  

इसमें लापरवाही मिलने पर बांसडीह, हनुमानगंज व बैरिया के एमओवाईसी को खड़ा  कराकर पूछताछ की। चेतावनी दिया कि अगले महीने 85 प्रतिशत भुगतान नही मिला  तो सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में डीपीएम मनोज कुमार, सभी एसीएमओ, बीएसए राकेश सिंह, डीपीआरओ राकेश  यादव सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें