क्षेत्र के चांदपुर गांव में खुलेआम जहरीली शराब की हो रही बिक्री के विरोध में उस गांव के युवाओं ने सोमवार को कोतवाली पहुंच कर कोतवाल को पत्रक सौंपा। जिसमें अवैध रूप से बेचे जा रहे जहरीली शराब को बंद कराने की मांग की। क्षेत्र के चाँदपुर गांव में खुले आम कच्चे जहरीले शराब बनाने व बेचने का धंधा खूब चल रहा है।
जिसके विरोध में नाराज उस गांव के युवकों ने सोमवार को बांसडीह कोतवाली पहुचं कर कोतवाल दीप कुमार से इसकी शिकायत करते हुए पत्रक सौंपा। जिसमें यह उल्लेख किया कि हमारे गांव में खुलेआम अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है और उसे बेचा जा रहा है। जिसके चलते हमारे गांव में कई गरीब परिवार उजड़ गए हैं।
शराबियों के उत्पात से उस गांव की महिलाओं का रहना व जीना दुश्वार हो गया है। जब भी कोई इन्हें मना करता है तो मारपीट करने को उतारू हो जाते हैं। इसी के साथ चेताया की अगर पुलिस इसे बन्द नही कराती है तो हम गांव के लोग सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर जयराम कुमार, गजेंदर राजभर, वंशबहादुर, रविकुमार, राजू पाल, रिशु कुमार, शुधन प्रसाद, अमर कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।