फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस एक क्लिक और मिलेगा 33 बीमारियों के मरीजों का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मरीज को बेहतर इलाज दिए जाने के लिए कोरोना का रिकॉर्ड रखने वाले कोविन पोर्टल की तरह एक और पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इससे हर पीएचसी-सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक में रोजाना 33 बीमारियों के उपचार को आने वाले मरीजों का ब्योरा दर्ज किया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग ने इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म तैयार किया है। स्वास्थ्य कर्मचारी को हर छोटे-बड़े केस को इस प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत मरीज को कौन सी करना होगा। बीमारी है और उसका इलाज किस सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है, मरीज का नाम, पता व मोबाइल नंबर आदि की भी सूचना पोर्टल पर अपलोड होगी। शुरूआत में हेपेटाइटिस, डेंगू, चिकनगुनिया, डिप्थीरिया, बुखार, मानसिक रोग, कालाजार, फाइलेरिया, कैंसर, हृदय रोग, गुर्दा रोग, चर्म रोग, बाल रोग, दंत रोग और हाई रिस्क प्रेगनेंसी समेत 33 बीमारियों व समस्याओं से संबंधित मरीजों का डेटा इस पोर्टल पर अपलोड होगा।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि अभी क्षेत्रवार बीमारियों के प्रसार और मरीजों से जुड़ी जानकारी का डेटा एकत्र करने में समय लगता है। पोर्टल के शुरू होने से सही से मॉनिटरिंग करने में आसानी हो सकेगी। पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इसके लिए प्रशिक्षण का कार्य पूरा हो गयया है। कंप्यूअर आदि आते ही यह कार्य आरंभ हो जाएगा।
यह होगा लाभ
- क्षेत्रवार संक्रामक व अन्य रोगों के प्रसार पर नजर रखी जा सकेगी।
- किसी भी क्षेत्र में किसी एक ही बीमारी या समस्या से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ने पर समय से रोकथाम के उपाय व कार्य किए जा सकेंगे।
- क्षेत्रवार बीमारियों व मरीजों का सर्विलांस हो सकेगा।
- मरीज की पर्चा खो भी जाता है और कुछ समय या महीनों बाद दोबारा मरीज दवा लेने जाता है तो उसका पुराना रिकार्ड उपलब्ध हो जाएगा। जिससे परामर्श व उपचार में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मरीज का नाम, पता व मोबाइल नंबर दर्ज होने के कारण पुराने उपचार की डिटेल आसानी से प्राप्त हो सकेगी।
- जिले वार हर क्षेत्र की स्थिति से उच्च अधिकारी से लेकर शासन तक लगातार अपडेट रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें