फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डीपीआर के लिए अवर अभियंता पीएचसी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। सीयर ब्लाॅक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किड़िहरापुर के जीर्णोद्धार के लिए शासन से जारी पत्र के क्रम में मंगलवार को पीडब्लूडी के अवर अभियंता सत्य प्रकाश सिंह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। ओपीडी भवन सहित चिकित्साधिकारी व कर्मचारियों के जर्जर भवन का आकलन किया। फोटोग्राफी सहित बाउंड्रीवॉल की नापी कराई। इसके बाद अस्पताल की दशा सुधरने की लोगों में उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किड़िहरापुर का चार दशक पूर्व लाखों की लागत से निर्माण कराया गया था। मरम्मत के अभाव में चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों के आवास खंडहर में तब्दील हो गए। इसकी खबर अमर उजाला ने नौ जुलाई 2024 के अंक में मरम्मत के आठ महीने बाद टपकने लगी छत...शीर्षक से प्रकाशित की थी। इसके बाद शाहपुर टिटिहा गांव के शशि रंजन सिंह ने जनप्रतिनिधियों को पत्र देकर दुरुस्त कराने की गुहार लगाई थी। इसके परिप्रेक्ष्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनय कुमार मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर आदेश जारी किया कि स्वास्थ्य केंद्र पर जर्जर भवन आवास सहित अन्य बिंदुओं का स्थलीय निरीक्षण कर आकलन व फोटोग्राफी कर रिपोर्ट नवंबर तक शासन को प्रेषित करें। अवर अभियंता सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्र की नाप कर आकलन किया जा रहा है। डीपीआर बनाकर सीएमओ को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें