फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विधिक सहायता शिविर के प्रचार के लिए न्यायाधीश ने रवाना किया वाहन

विज्ञापन
​जिला दीवानी न्यायालय परिसर से वि​धिक जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिला जज अनिल
विज्ञापन
बलिया। जनसामान्य को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं और निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को प्रचार वाहन रवाना किया गया। दीवानी न्यायालय परिसर से जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शिविर एक नवंबर, रविवार को सुबह 10 बजे से गंगा बहुउद्देशीय सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होगा।
विज्ञापन

इसमें निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चे, महिलाएं, निर्धन व्यक्ति, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को विशेष रूप से लाभान्वित करने की व्यवस्था की गई है। शिविर में वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना और किसानों से जुड़ी योजनाओं सहित दिव्यांगजनों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
पात्र लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं तथा निशुल्क विधिक सहायता सेवाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें