फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों को दिलाई जाएगी त्वरित राहत : सांसद

विज्ञापन
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि पत्रकार आइने का काम करते हैं, उनका काम ही है न्यूज प्रकाशित करना। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को तत्काल राहत और न्याय मिलना चाहिए। गिरफ्तार पत्रकारों को राहत देने व पत्रकारों की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन के मुद्दे पर सोमवार को डीएम और एसपी से मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को तत्काल राहत मिलनी चाहिए और उचित न्याय के लिए एक फोरम का गठन होना चाहिए। क्योंकि पक्ष के साथ ही विपक्ष का भी बात सुनना चाहिए, ताकि पत्रकार भी अपना पक्ष रख सकें। इसके बाद उचित न्याय मिलना चाहिए। सांसद ने बताया कि गिरफ्तार पत्रकारों को राहत मिले इसके लिए पुलिस अधीक्षक व कमिश्नर से भी वार्ता हुई है। उम्मीद है आंदोलन का जल्द हल निकलेगा और गिरफ्तार पत्रकारों को राहत मिलेगी। सांसद ने कहा कि नकलची और नकल माफियाओं को कतई बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन निर्दोषों के साथ अन्याय भी नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद इस मामले की भी जांच होगी कि आखिर दागी विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र कैसे बना दिया जाता है। जानबूझकर दागी विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाने के मामले में दोषी पाए जाने पर संबंधित खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें