जेएनसीयू में विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालय के साथ एबीसीआईडी को लेकर बैठक करते कुलसच
बलिया। एबीसी आईडी बनाने के लिए जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) की ओर से संबद्ध कॉलेजों को ट्रेनिंग दी गई।
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण, कुलसचिव एसएल पाल और नोडल अधिकारी डॉ. छबिलाल के मार्गदर्शन में संबद्ध महाविद्यालयों की एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इसमें छात्रों की ‘’एबीसी आईडी’’ बनाने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए गए नए पोर्टल के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।
इस पोर्टल पर कॉलेज अपने कोड और ईमेल आईडी के जरिए पंजीकरण कर छात्रों की एबीसी आईडी सुरक्षित कर सकते हैं।
बैठक में सभी महाविद्यालयों को कड़े निर्देश दिए गए कि उत्तर प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 18 जुलाई से पहले हर हाल में सभी छात्रों की एबीसी आईडी बनाना सुनिश्चित करें, क्योंकि इसके बिना क्रेडिट ट्रांसफर संभव नहीं होगा। विश्वविद्यालय में इस सत्र के कुल 1,11,425 छात्रों में से 81,438 (73% से अधिक) की एबीसी आईडी बनाई जा चुकी है।
इस ऑनलाइन प्रशिक्षण के दौरान सहायक कुलसचिव जितेंद्र नाथ मिश्र सहित तकनीकी सहायक आकाश कुमार, समर्थ, रवि प्रकाश और दुर्गेश कुमार उपस्थित रहे। संवाद