चौकियामोड़। भीमपुरा थाना क्षेत्र के मलेरा गांव के सुम्हा निवासी शिवानंद राजभर के बेटे शिवम राजभर (15) की बुधवार देर रात सांप के डसने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
शिवम बुधवार रात अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान एक सांप मेंढक का पीछा करते हुए कमरे में घुस आया और उसके पैर में डस लिया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन शिवम को इलाज के लिए मऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में कटघरा के पास उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। शिवम कक्षा नौवीं का छात्र था।