फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जेएनसीयू में प्रवेश आवेदन की तिथि 17 अगस्त तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) एवं संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है। पहले से आवेदन कर चुके विद्यार्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन

कुलसचिव एसएल पाल ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बीएफए, बीए-एलएलबी (पंचवर्षीय), बीकॉम (बैंकिंग एवं इंश्योरेंस), एमए हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, प्राचीन इतिहास, गृहविज्ञान (मानव विकास तथा आहार एवं पोषण), भूगोल, संगीत गायन, तबला, शिक्षाशास्त्र, एमएसडब्ल्यू, एमएससी भौतिक विज्ञान सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसके अलावा पीजीडीसीए, पीजीडीजीएसटी, पीजीडीजेएमसी, पीजीडीटीएचएम और पीजीडीवाईएन सहित संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है। एमएससी कृषि हार्टीकल्चर, एग्रोनॉमी, बीसीए (एआई), एमकॉम, बीबीए, बीएससी कृषि और पीजीडीसीए को छोड़कर निर्धारित पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
कुलसचिव ने बताया कि प्रवेश की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगी। समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. नीलमणि त्रिपाठी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। प्रवेश प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. प्रियंका सिंह तथा सदस्य डॉ. रूबी, डॉ. प्रज्ञा बौद्ध, डॉ. दिलीप मद्धेशिया और डॉ. प्रमोद शंकर पांडेय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें