फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक संचालक की हत्या: भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर ली थी जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2026 02:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया में क्लीनिक की संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
कंचन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ballia News: जिले के नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार चौराहे पर क्लीनिक संचालिका कंचन भारती की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने विवाद के दौरान क्लीनिक में रखी लोहे की रॉड से कंचन के सिर पर हमला किया था। घटना के बाद वह बाइक से फरार हो गया। भागते समय पिकअप की टक्कर से वह घायल हो गया। पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर नगरा थाना पुलिस ने मृतका के पति सियाराम की तहरीर पर उनके भतीजे के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं। मैनुअल इंटेलिजेंस और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका की कुछ गतिविधियों और क्रियाकलापों से वह असंतुष्ट था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान उसने क्लीनिक में रखी लोहे की रॉड उठाकर कंचन पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें