फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु ने मानव को प्रेम का दिया संदेश्ा

Mon, 26 Dec 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
प्रभु यीशु ने मानव को प्रेम का दिया संदेश्‍ा
विज्ञापन
नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के चर्च एवं स्कूलों में ईसाई धर्म के  प्रवर्तक ईसा मसीह का जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान  सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च विशुनीपुर में पादरी वीरेश केजे मसीह के नेतृत्व प्रार्थना की।इस अवसर पर  लोगों ने शोर दुनिया में हो गया, आज पैदा मसीह हो गया... गीत प्रस्तुत  किया।  वहीं सेंटा क्लाज ने बच्चों के साथ  डांस किया और सेल्फी लिया। क्रिसमस डे के अवसर पर पादरी ने यीशु का संदेश  देते हुए कहा कि देखो एक कुवारी गर्भवती होगी और एक पुत्र जन्मेगी। जिसका  नाम इम्मानुएल रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसका अर्थ है परमेश्वर हमारे साथ। कहा कि हम  स्वयं को कितना भी साहसी, निडर, दृढ़, संकल्पी और शक्तिशाली होने का दावा  करें। लेकिन जीवन की बदलती परिस्थितियों में भय, दुर्बलता और अकेलेपन का  अनुभव होता ही है। क्योंकि हमें स्वयं मन, शरीर और वातावरण पर पूर्ण  नियंत्रण नहीं है। मनुष्य का सबसे बड़ा विश्वास मित्र केवल परमेश्वर है।
यह  जन्मोत्सव हमें बार-बार स्मरण दिलाता है कि हम इस पृथ्वी पर अकेले नहीं  है, परमेश्वर हमारे साथ है । यीशु ने हमें बताया कि हम  एक-दूसरे से प्रेम करें। जो भूखे और परेशान है उनकी मदद करें, ताकि एक ऐसी  दुनिया का निर्माण हो। जिसमें कोई भी इंसान प्यार का मोहताज न हो। गड़वार के कस्बा के रतसर मार्ग पर स्थित आईडी वर्मा पब्लिक कांवेंट स्कूल के प्रांगण  में क्रिसमस डे के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को किया  गया। जिसमें कक्षा सात व आठ के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


इस प्रदर्शनी के  आदर्श कक्षा के प्रतियोगिता के तहत बच्चों ने मेट्रो सिटी, बह्मोस मिसाइल आदि कलाकृति तैयार की।  मैनेजर व जिला पंचायत सदस्य डा. विजय शंकर वर्मा, नेहरू आईटीआई के  प्रबंधक अजय वर्मा आदि रहे।बेल्थरारोड में  क्रिसमस डे के अवसर पर सेंट्रल पब्लिक अकादमी में समारोह हुआ। इस दौरान नैना भिराम क्रिसमस ट्री सजाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें