फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जदयू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश में बढ़ती हत्या, लूट, बलात्कार, दलित उत्पीड़न तथा फिरौती की घटनाओं के विरोध में सोमवार को जदयू के जिलाध्यक्ष धनजी पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति और सूबे के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के चलते सूबे के लोग असुरक्षा और भय के माहौल में जीने को विवश हैं। अनुरोध है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ ही कानून का राज स्थापित करते हुए कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए। इसके अलावा सभी लोगों के तीन माह की बिजली बिल माफ करने, शराब बंदी लागू करने, किसानों के उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने, संविदा और आउटसोर्सिगिं पर काम करने वालों को स्थाई करने आदि की भी मांग की। इस मौके पर सुधा तिवारी, गुड्डू पटेल, सीपी सिंह, शंभू पाठक, बब्बन पटेल, लक्ष्मीकांत तिवारी, मिथिलेश ठाकुर, ज्ञानप्रकाश पाठक, मनोज उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें