दुबहर। थाना क्षेत्र के ओझा कछुआ गांव के तीन नाबालिग लड़कों को स्थानीय पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में पूछताछ करने के लिए करीब तीन दिन से थाने में बैठा कर रखा गया है। वहीं पूछताछ के नाम पर नाबालिग बच्चों पर पुलिस द्वारा थर्ड डिग्री का भी प्रयोग किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चों के परिवारीजन बार-बार थाने का चक्कर लगा रहे हैं तथा अपने बेकसूर बच्चों को छोड़ने व पुलिस द्वारा उनकी पिटाई न करने का गुहार लगा रहे हैं। बावजूद पुलिस द्वारा इस तरह से नाबालिग बच्चों के साथ व्यवहार करने से लोग परेशान और भयभीत हैं।