फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्का पुल का निर्माण स्थल बदलने से नाराज ग्रामीणों ने किया एनएच जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दया छपरा। दयाछपरा-नौरगा गंगा घाट पर शासन द्वारा स्वीकृत पक्का पुल का स्थानांतरण शिवपुर घाट पर करने से नाराज गंगा उस पार बसे नौरंगा, भुवाल छपरा, चक्की नौरंगा, उदई छपरा के ग्रामीणों ने सोमवार को दयाछपरा ढाला पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने एनएच 31 पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बैरिया अशोक कुमार चौधरी ने आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन

एनएच पर दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक जाम रहा। नौरंगा वासियो ने कहा कि 17 वर्षो के बाद परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आठ सितम्बर 2016 को दयाछपरा-नौरंगा गंगा घाट पर पक्के पुल का शिलान्यास किया था। लेकिन कुछ जनप्रतिनिधिओं की ओर से इसका निर्माण नौरंगा से दूर बिहार के शिवपुर कपूर दीयर घाट पर कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यह नौरंगा के लोगों को मंजूर नहीं। ग्रामीणों ने चेताया कि यूपी का पुल किसी भी हाल में बिहार में नहीं बनने दिया जाएगा। अगर पुल दया छपरा घाट पर नहीं बना तो हम लोगों को भी बिहार में जोड़ दिया जाए। धरना सभा को सपा नेता मनोज सिंह ने भी समर्थन दिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान राज मंगल ठाकुर, रमाकांत ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, रितेश पाण्डेय संटू, मनोज कुशवाहा, मनोज यादव प्रधान, नर्वदेश्वर मिश्र, नंदजी यादव, रामेश्वर राम, दुर्गाशंकर पाण्डेय, संजय चौधरी, बशिष्ठ ठाकुर, अक्षय कुमार चौबे, गुड्डू प्रसाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें