फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा के धक्के से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। चितबड़ागांव मुहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित मंडी गेट के सामने सोमवार शाम लगभग 3.45 बजे एक ई-रिक्शा ने बाइक चालक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया।
विज्ञापन

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के बीबीपुर ग्राम पंचायत निवासी अवधेश सिंह 45 वर्ष चितबड़ागांव से अपने घर वापस बाइक से जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे ई रिक्शा चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल बलिया भेज दिया, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें