फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद के दौरान जाम, प्रदर्शन, रोकी रेल

Mon, 02 Apr 2018 10:54 PM IST
ballia
विज्ञापन
क्रिडिहरापुर में भारत बंद के दौरान सोमवार को मालगाड़ी को रोककर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एससी एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा किए गए संशोधन के फैसले के विरुद्ध भारत बंद को लेकर सोमवार को अनसूचित जाति व जनजाति के संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने किड़िहरापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकी तो वहीं रेलवे फाटक पर जाम लगा दिया। ऐसे में वाराणसी-भटनी रेलखंड पर रेल परिचालन तीन घंटे तक बाधित रहा। वहीं नारेबाजी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका गया। उधर, रेलवे को क्षति पहुंचाने के आरोप में मऊ की आरपीएफ की ओर से दस नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

भीमपुरा : भारत बंद आंदोलन के तहत अनसूचित जाति व जनजाति संगठनों के हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सोमवार की सुबह पौने दस बजे किड़िहरापुर रेवले स्टेशन पहुुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ गए। प्रदर्शन को देखते हुए स्टेशन मास्टर ने बापूधाम एक्सप्रेस को दक्षिणी आउटर सिग्नल पर खड़ा कर दिया। प्रशासन के समझाने पर प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर जितेंद्र चौधरी को सौंपा। करीब 11 बजे जाम समाप्त हो गया। स्टेशन से हटने के बाद प्रदर्शनकारी दक्षिणी रेलवे ट्रैक पर कर एक बार फिर प्रदर्शन करने लगे।

मौके पहुंची पुलिस व रसड़ा सीओ अवधेश चौधरी ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद बेल्थरारोड एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव, एएसपी विजय पाल सिंह, मऊ आरपीएफ निरीक्षक डीके राय पहुंचे और समझाबुझा कर उन्हें समझाया। पौने एक बजे आंदोलन समाप्त होने के बाद पुलिस प्रशासन ने घंटो से रुकी बापूधाम, कृषक एक्सप्रेस सहित बेल्थरारोड, इन्दारा स्टेशनों पर खड़ी गािडिय़ों का संचालन कराया। वाराणसी-भटनी रेल खंड की करीब छह गाड़ियां प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


उधर, संविधान बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में एससी, एसटी एक्ट को पूर्व की तरह लागू करने के लिए प्रदर्शन किया। सदस्यों ने चित्तू पांडेय चौराहा पर एनएच और टीडी कॉलेज चौराहे पर जाम लगाया और राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा। इस मौके पर राजन कन्नौजिया, साहनी वीरेंद्र निषाद, सुरेश शाह, सुमेर गोंड, लक्ष्मण यादव, अजय अम्बेडकर आदि थे। एससी एसटी वर्ग के अधिवक्ताओं ने भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार सुमन, अरुण कुमार, उदयभान राम, श्याम सुंदर, धनश्याम प्रसाद, हीरालाल आदि थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें