फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु का एप्रोच नदी में धंसा, आवागमन बाधित

Fri, 28 May 2021 12:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बारिश की वजह से सेतु का एप्रोच तीन जगह से धंसा है। भारी वाहनों के आवागमन पर फिलहाल रोक लगा दी है।
विज्ञापन
जयप्रभा सेतु का एप्रोच नदी में धंसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित जयप्रभा सेतु का एप्रोच नदी में धंसने से आवागमन बाधित हो गया है। यह सेतु बिहार को उत्तर प्रदेश से जोड़ता है। इस कारण दोनों राज्यों के यात्रा बाधित हो गई है। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 बैरिया-मांझी मार्ग के सरयू नदी पर स्थित सेतु का एप्रोच गुरुवार की रात भारी बारिश की वजह से धंस गया। वहीं, कुछ दूरी पर दो और जगह यूपी की सीमा में चांददीयर गांव के सामने धंस गया है।

विज्ञापन


इससे भारी वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। वहीं छोटे वाहन भी भयभीत होकर ही पुल से आ जा रहे हैं। उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है। क्षेत्राधिकारी बैरिया राजेश त्रिपाठी को निर्देश दिया गया है कि सेतु के दोनों तरफ बैरियर लगा कर बड़े वाहनों के आवागमन पर तब तक के लिए रोक लगा दी जाए, जब तक कि सेतु के एप्रोच की मरम्मत नहीं हो जाती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें