फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर बिफरे सिंचाई सचिव

Sat, 22 Jul 2017 10:44 PM IST
ballia
विज्ञापन
बाढ़ कटान वाले इलाके का निरीक्षण करने श्‍निवार को पहुंचे शासन के सिंचाई सचिव शंभूनाथ। - फोटो : ballia
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के सचिव शम्भूनाथ ने शनिवार को दूबेछपरा के पास 29 करोड़ की लागत से हो रहे कटानरोधी बचाव कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान चंद मजदूरों के सहारे चल रहे बचाव कार्य की धीमी गति पर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सचिव ने बताया कि बलिया में कई वर्षों से नदियों से हो रहे कटान को लेकर मुख्यमंत्री काफी गम्भीर हैं। यही कारण है कि बजट न होने के बाद भी उन्होंने आकस्मिक निधि से यहां के लिये बनाए गए प्रोजेक्ट के लिये धन अवमुक्त किया है। चेताया कि कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने कार्य की धीमी गति पर पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश का रोना रोया। सचिव ने अब तक के किये गए बचाव कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया।

साथ ही मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से अधिकारियों की ओर से दी गई दलील का सत्यापन भी कराया। इसके पहले उन्होंने एनएच-31 के सुरक्षा के लिये बनाए गये स्पर संख्या 23 के पास हो रहे बचाव कार्य को देखा। यहां पर नदी से एनएच की दूरी मात्र 20 मी. है। यहां भी अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम अशोक सिंघल, अधीक्षण अभियंता एके राय, अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार चतुर्वेदी, एसडीओ सीएम शाही, एसडीएम बैरिया राधेश्याम पाठक, तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान, नायब तहसीलदार शशिकांत मणि, सहायक अभियंता मुन्ना यादव, प्रशांत गुप्ता आदि थे।

निरीक्षण के दौरान दूबेछपरा के पास कटानरोधी कार्य के निरीक्षण के दौरान 1009 किमी लम्बाई वाले तटबंध के 750 मीटर के बीच हो रहे कटानरोधी कार्य में मात्र एक स्पर के निर्माण पर सिंचाई सचिव ने  चिंता जताई। अधिकारियों से सवाल किया कि क्या इतनी बड़ी लम्बाई में हो रहे कटान पर एक स्पर अंकुश लगा पाएगा। इस पर विभागीय अधिकारी बगले झांकने लगे। सिंचाई सचिव शंभूनाथ्‍ा नेे अधिकारियों को बंधे के प्वाइंट 650 मी. पर बन रहे स्पर के उत्तर दिशा के 200 मीटर को भी अति संवेदनशील बताते हुये अलर्ट रहने की चेतावनी दी। कहा इस ओर से लापरवाही खतरानाक साबित होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें