फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दूकान का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। विकास खंड बेलहरी के उदवंत छपरा गांव के सस्ते गल्ले के दूकान की जांच करने शुक्रवार को एसडीएम सदर निखिल टीकराम फुंडे एवं पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र सागर सिंह पहुंच गए। दोनों अधिकरी ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर औचक जांच करने के लिए गए थे।
विज्ञापन

एसडीएम ने जांच के दौरान पाया कि कोटे की दूकान रोस्टर आठ जुलाई को नियत था। जबकि 21 जुलाई तक कोटेदार द्वारा खाद्यान्न नहीं बांटा गया था। उसकी सूचना ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम को उनके मोबाइल पर दे दी। सूचना के मिलने के बाद एसडीएम अचानक मौके पर पहुंच गए। उनके जांच में कोटे की दूकान पर 29 बोरी सील पैक चावल एवं एक बोरी खुला हुआ चावल पाया। उन्होंने कोटे की दूकान पर 29 बोरी गेंहू भी देखा। जिसके अलावा दो बोरी खुला गेंहू मिला। निरीक्षण के दौरान कोटेदार अपना स्टाक और वितरण रजिस्टर नहीं दिखा सका। खाद्यान्न वितरण में बिलंब के बारे में पूछे जाने पर कोटेदार ने बाबा धाम जाने का हवाला दिया। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक कम खाद्यान्न मिलने तथा बिना सूचना के ही बाबा जाने के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया अगर कोटेदार दोषी मिला तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें