फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: उकछी में विकास कार्यों की अनियमितताओं की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विकास खंड पंदह के ग्राम पंचायत उकछी में विकास व निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच होगी। जिलाधिकारी के आदेश पर एक दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। यह समिति 5 अगस्त को गांव पहुंचकर स्थलीय और अभिलेखीय निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उकछी निवासी बालकरण सिंह ने पंचायत कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय व भौतिक अनियमितता का आरोप लगाया था। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच टीम का गठन किया। यह उच्चस्तरीय जांच टीम जिलाधिकारी के में बनी है। जांच समिति में जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार अध्यक्ष हैं जबकि सहायक अभियंता लघु सिंचाई सदस्य हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार ने खण्ड विकास अधिकारी पंदह को पत्र जारी किया है। इसमें 5 अगस्त को जांच के दौरान ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक की मौके पर उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। सभी संबंधित अभिलेखों को भी साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि शिकायतों का सत्यापन पारदर्शिता से हो सके। शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना-पकड़ी के प्रभारी निरीक्षक को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें