फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 31 करोड़ में जर्जर तार व खंभों से अब मिलेगी मुक्ति, बिजली विभाग ने भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में टूटकर गिर रहे जर्जर तारों व खंभों को जल्द दी बदला जाएगा। इसके लिए बिजली विभाग ने 31 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इस योजना में जिले के चार विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत जर्जर तार व खंभों को बदला जाएगा।
विज्ञापन

जर्जर तारों के टूट कर गिरने से जिले में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले साल भी 20 करोड़ की लागत से जर्जर तार व खंभों को बदले गए थे। उसके बाद भी घटनाओं से मुक्ति नहीं मिल सकी है। जिले में विद्युत सप्लाई के लिए जो पोल व तार लगाए हैं उनके अधिकांश काफी पुराने है। शहर के विशुनीपुर, जापलिनगंज, बहादुरपुर, जीराबस्ती नई बस्ती, जगदीशपुर, मालगोदाम, बहेरी, उमरगंज, सिविल लाइन, काजीपुरा आदि मोहल्लों में जर्जर तार अभी भी है। इससे अब निजात मिलने की उम्मीद जग गई है।

-
तार व खंभे बदलने में हुए खर्च-

2025-26 में हुए कार्य20 करोड़

2026-27 में प्रस्तावित कार्य31.10 करोड़


विद्युत वितरण खंडवार प्रस्ताव

विद्युत वितरण खंड रसड़ा7.60 करोड़
विद्युत वितरण खंड नगर-11.61 करोड़

विद्युत वितरण खंड बांसडीह6.31 करोड़
विद्युत वितरण खंड बैरिया5.57 करोड़

-
वर्जन-

जर्जर तार व खंभों को बदलने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है। धनराशि प्राप्त होते ही जर्जर तार व खंभों को बदला जाएगा। फिलहाल जनता से मिली शिकायतों के आधार पर बदलने का कार्य किया जा रहा है। लाइनमैनों को भी चिह्नित कर जर्जर तारों को बदलवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इं. ऋषिकेष यादव, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड नगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें