फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने दिखाया बलिया वालों को दिखाया ठेंगा: नारद राय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। केंद्र सरकार की ओर से रोजगार के लिए चयनित प्रदेश के 31 जिलों में बलिया को शामिल नहीं करने पर सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नारद राय ने चिंता जताई है। इसे जिले के साथ छलावा बताते हुए कहा कि जिले के सभी जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री से मांग कर बलिया को भी रोजगार के लिए चयनित जनपदों की सूची में शामिल कराएं। ऐसा नहीं होने पर सपा नौजवानों और बुद्धिजीवी वर्ग को साथ लेकर आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में नारद राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने उस बलिया को ठेंगा दिखाने का कार्य किया है, जिसने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूरी झोली भर दी। वर्तमान में जिले में भाजपा के चार सांसद हैं। इसमें दो लोकसभा से और दो राज्यसभा से हैं। विधान सभा में भी जिले से पांच विधायक हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने निर्णय से यह सिद्ध किया है कि बलिया उसके विकास के एजेंडे में शामिल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जिलों की जारी की गई सूची में ऐसे भी जिले शामिल हैं जहां से प्रतिवर्ष दूसरे प्रांतों में जाने वाले श्रमिकों की संख्या सैकड़ा में ही है। ऐसे में बलिया को इस सूची से बाहर रखना समझ से परे है, जहां से दस लाख से अधिक लोग अपने परिवार के भरण पोषण के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में जाते हैं। बलिया से जाने वाले ये लोग किसी भी स्तर का कार्य करने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे में बलिया को रोजगार प्रदान करने वाले जिलों की सूची में शामिल नहीं किया जाना हास्यास्पद है। उन्होंने मांग की है कि जिले के सभी जनप्रतिनिधि इसे गंभीरता से लें और बलिया को रोजगार उपलब्ध कराने वाले जिलों में शामिल कराएं। यदि ऐसा नहीं होता है तो समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लेकर जिले से दिल्ली तक आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें