बलिया। श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,सतीश चंद्र महाविद्यालय और कुंवर सिंह कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्षों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडे से मिला और सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा । वीसी को सौंपें ज्ञापन में शैक्षिक सत्र 2020-21 में प्रवेश शुल्क की बढ़ोत्तरी वापस लेने, महाविद्यालयों में सीटों की संख्या बढ़ाने, 15 जुलाई से पूर्व कोई परीक्षा नहीं कराने, विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कराने, प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष के छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नति किए जाने तथा परीक्षा के समय सेंटरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल यादव, दीपक कुमार सिंह, विशाल यादव के अलावानिर्मल सिंह, रवि प्रकाश राय, हरेंद्र कुमार यादव, विवेक शर्मा, अंजनी राय, अमर वर्मा आदि रहें।