फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षत पुष्प देकर गायत्री महायज्ञ के लिए किया जा रहा आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। महावीर घाट स्थित गायत्री शक्ति पीठ के प्रांगण में एक से चार जनवरी तक होने वाले108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए गायत्री परिजनों ने नगर के वार्डों में प्रतिदिन घूमकर अछत पुष्प देकर आमंत्रित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

देव परिवार विस्तार साथ 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए गायत्री परिवार की महिला मंडल की टीम टोली बनाकर शहर व गांवों में श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रहे हैं। महिला मंडल प्रमुख ने बताया कि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दौरान बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार, विद्यारंभ, मुंडन संस्कार, जनेऊ, दीक्षा आदि संस्कार भी महोत्सव के समय संपन्न होंगे। जिसको संस्कार कराना है वे लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। सभी संस्कार निशुल्क होगा। शक्तिपीठ प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगाजी मार्ग बलिया पर निर्धारित कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु बलिया नगर के 25 वार्ड के प्रत्येक घर में सामूहिक रूप से स्वयंसेवी कार्यकर्ता बहनों द्वारा अक्षत-पुष्प के माध्यम से भाव भरा आमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें