फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बैनर-पोस्टर हटाए गए

Tue, 30 Jan 2018 11:56 PM IST
ballia
विज्ञापन
नगर में लगे प्रचार के बड़े बैनर-पोस्टरों को हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार की शाम को नगरपालिका की एक विशेष टीम ने पुलिस बल के साथ शहर में लगे कई बड़े पोस्टरों को जेसीबी मशीन से हटवाया। यह अभियान बुधवार को भी चलेगा। इसमें बाधा पहुंचाने वाले पर कानूनी कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा है कि अगर किसी के द्वारा कोई बैनर पोस्टर लगाये गए हैं, वे स्वत: उतार लें। अन्यथा प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान में उतारने के बाद जरूरी विधिक कार्रवाई भी की जा सकती है। दरअसल, जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने करीब एक पखवारे पूर्व ही नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को सख्त निर्देश दिए थे कि शहर में अवैध रूप से रखे बैनर पोस्टर को हटवाएं।

अधिशासी अधिकारी ने एक अभियान भी चलाया। लेकिन कुछ लोग बैनर पोस्टर उतारने से मना करने लगे। इससे कानून व्यवस्था से संबंधित दिक्कतें आने की जानकारी दी गई। अधिशासी अधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र लिख अनुरोध किया कि इसके लिए एक अभियान की तिथि व समय निर्धारित कर पुलिस बल की उपलब्धता में बैनर पोस्टर हटाये जाने की जरूरत है। सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्परता दिखाते हुए मंगलवार से ही अभियान शुरू कर दिया। टीडी कालेज चौराहा, सिविल लाईन चौकी के आसपास के सभी पोस्टरोें व फ्लैक्स बोर्ड को जेसीबी मशीन के सहयोग से हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें