फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं में लापरवाही पर बिफरे जिलाधिकारी

Tue, 30 Jan 2018 11:53 PM IST
ballia
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं की समीक्षा की। कुछ योजनाओं में लापरवाही मिलने पर नोडल अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई। कालाजार व अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए कोई खास कार्यवाही नहीं किये जाने पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। कई योजनाओं के मदवार बजट व खर्च का पूरा विवरण भी उपलब्ध कराने का निर्देश एनएचएम के जिला लेखा प्रबंधक को दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि कालाजार, जेई एईएस जैसे वेक्टर जनित रोगों से बचाव व जागरूकता के लिए कोई खास काम नही हो रहा है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि गांवों में नगर क्षेत्रों में फॉगिंग जोरों पर कराई जाए। आम जनता को ऐसे गम्भीर रोगों से बचाव के लिए ‘क्या करें और क्या न करें‘ इसके बारे में बताया जाए। जागरूकता अभियान में रेड क्रॉस सोसाइटी का भी सहयोग लेने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। पल्स पोलियो अभियान के बारे में पूछताछ की और ईंट-भट्ठों व घुमंतू परिवार के बच्चों को भी कवर करने के विशेष निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में एक-एक एमओवाईसी से बातचीत कर सवाल किया कि जब धन की कमी नहीं है तो व्यवस्था दुरूस्त क्यों नहीं हो रही ? कई अस्पताल पर पानी की व्यवस्था खराब है, बिजली नहीं है, ओटी में जरूरी इंतजाम नहीं है। ऐसे में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था कैसे बेहतर हो सकती है। कहा कि अस्पताल प्रभारी अगर रूचि लेकर काम करें तभी सरकारी अस्पतालों की क्षवि बेहतर हो सकेगी। बैठक में सीएमओ डॉ एसपी राय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनोज कुमार समेत एसीएमओ व प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें