फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल प्लावन से नुकसान पर मक्का के बीमित किसान कर सकते हैं दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। इस साल लगातार बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासकर मक्का की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जिले में जल प्लावन से नुकसान को सिर्फ मक्का की फसल अधिसूचित है, लिहाजा व्यक्तिगत लाभ के लिए बीमित किसान दावा कर सकते हैं। हालांकि बीमा एजेंसी व कृषि विभाग की टीम भी जल्द सर्वे करेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का शुभारंभ जिले में वर्ष 2016-17 में हुआ। इसके तहत अधिसूचित क्षेत्रों में खरीफ व रबी फसलों के बीमा कराने का प्रावधान है। जिले के लिए किसानों को खरीफ की फसल के लिए निर्धारित लागत की दो फीसदी और रबी की फसलके लिए 1.5 प्रतिशत प्रीमियम देना पड़ता है। फसल बीमा को लेकर जिले के लिए नामित बीमा एजेंसियां इन प्रीमियम को अलग-अलग तरीके से स्वीकार करती हैं। अधिसूचित क्षेत्रों के लिए निर्धारित फसलों की बीमा के लिए संबंधित बैंक किसान क्रेडिट कार्ड से बीमा प्रीमियम की कटौती करते हैं। हालांकि वर्ष 2020-21 में सरकार ने योजना में बदलाव करते हुुए इसे एच्छिक कर दिया। इसके तहत किसान अगर फसलों की बीमा नहीं कराना चाहते हैं तो वह केसीसी जारी करने वाले बैंक को आवेदन देकर बता सकते हैं, ऐसे में उनके केसीसी से प्रीमियम की कटौती नहीं की जाएगी। इसके अलावा जिले के मक्का फसल को जल प्लावन से नुकसान पर क्षतिपूर्ति देने की व्यवस्था कर दी। क्योंकि जिले में मक्का की फसल कमोवेश हर साल प्राकृतिक आपदा खासकर जल प्लावन से नुकसान होता रहा है। इस साल तो करीब दो माह से कभी कम तो कम तेज लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते मक्का की फसल काफी प्रभावित हुई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में मक्का की फसल अधिसूचित की गई है और किसानों ने बीमा का प्रीमियम दिया है वह व्यक्तिगत क्षतिपूर्ति के लिए दावा कर सकते हैं। बताया कि लगातार हुई बारिश के बाद जल प्लावन को लेकर सर्वे भी किया जाएगा ताकि किसानों को लाभ मिल सके।
जिले के कुछ इलाकों में जल प्लावन से नुकसान को देखते हुए मक्का की फसल को भी अधिसूचित किया गया है। संबंधित क्षेत्रों में नुकसान होने पर बीमित किसान अपना दावा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें