फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया

विज्ञापन
बांसडीह में सरकार का विरोध करते एलआईसी कर्मचारी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
घोघा। बजट भाषण में एलआईसी को आईपीओ के माध्यम से बेचने के निर्णय का बीमा कर्मचारियों ने बांसडीह में प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि लाभ में चल रहे इस सेक्टर को बेचने का निर्णय आखिर क्यों लिया गया है यह समझ से परे है।
विज्ञापन

भारतीय जीवन बीमा निगम बांसडीह के कार्यालय के सामने धरना दे रहे कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेताओं ने कहा कि एलआईसी की नींव इतनी मजबूत रही है कि बीमा क्षेत्र के खुलने के 20 साल बाद भी बाजार के 70 प्रतिशत हिस्से पर इसी का कब्जा है। इस वित्तीय वर्ष में एलआईसी ने छह प्रतिशत की अधिक बाजार हिस्सेदारी भी हासिल हुई है। इस मौके पर विकास अधिकारी अशोक सिंह, रितेश कुमार सिंह, प्रेमशंकर, पीके पांडेय, विनय कुमार, श्यामा चरण शुक्ला, विभोर वर्मा, राजेश कुमार यादव, मुरलीधर, शत्रुधन सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें