फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के धक्के से दूध विक्रेता की मौत, बाइक फूंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। क्षेत्र के भोपालपुर गांव में रविवार की देरशाम बाइक की चपेट में आने से एक दूध विक्रेता की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया तथा बाइक को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की देरशाम हरिहां कला पासवान बस्ती में रखी गई सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन जुलूस हरिहां कला से चल कर भोपालपुर होते हुए टीएस बंधा की ओर जा रहा था। उधर, गांव के ही धर्मेंद्र पासवान और मनजी एक ही बाइक पर सवार होकर विसर्जन में जा रहे थे। गोपाल दास की मठिया के पास टीएस बंधा संपर्क मार्ग पर पहुंची थी कि दूध लेकर जा रहे भोपालपुर निवासी रामजी यादव (70) बाइक की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। लोगों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया तथा बाइक को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पुलिस ने उपचार के लिए घायल को सीएचसी रेवती भेजा जहां से बलिया जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के बेटे कुंदन यादव ने बाइक सवार दो युवकों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। एसआई सूर्यकांत पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें