फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को गंभीरता से निबटाने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत महिलाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं से संबंधित जागरूकता शिविर और महिला जनसुनवाई का आयोजन लोनिवि डाकबंगले में बुधवार को हुआ। इसमें राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को बताया।
विज्ञापन

महिला आयोग सदस्य श्रीमती द्विवेदी ने कहा कि सरकार तमाम योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को प्रयासरत है। किसी भी विभाग में अगर कोई महिला अपनी समस्या लेकर जाती है तो उसे सभी अधिकारी गंभीरता से लेंगे। समय से उसका निस्तारण कराएं। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि जनता की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाए। जब सबको जानकारी रहेगी तो हर पात्र तक योजनाओं का लाभ भी पहुंच जाएगा। जनसुनवाई के दौरान सीएमओ से स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा योजना सहित अन्य महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने को कहा। नगरपालिका के ईओ को निर्देश दिए कि स्वच्छता व सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान रहे। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, एसडीएम सीमा पांडेय, सीओ अशोक त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव यादव, ईओ दिनेश विश्वकर्मा, महिला थानाध्यक्ष सरोज यादव सहित प्रोबेशन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें