फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पेड़ और बिजली के खंभे हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को ग्राम खनवर से नगरा तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। चौड़ीकरण में बाधा बने पेड़ और बिजली के खंभे हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने अवगत कराया कि खनवर मोड़ से खाकी बाबा धाम तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब ग्राम खनवर नवादा से नगरा तक का कार्य तेजी चल रहा है। डीएम ने सड़क चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के लिए नक्शा का भी देखा। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे से बिजली के खंभे और वृक्षों को नहीं हटाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर इन्हें टवाया जाए, जिससे समय से कार्य को पूरा करने में किसी तरह की बाधा न हो। डीएम ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा सड़क निर्माण जनसुविधा को ध्यान में रखकर किया जाए।
गाजीपुर-तुर्तीपार तक हो रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य को देखा
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गाजीपुर- तुर्तीपार तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति काे अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, सड़क की चौड़ाई एवं डिवाइडर निर्माण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के समय पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ 9-9 मीटर चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। बीच में 2.50 फीट चौड़ा डिवाइडर बनाया जा रहा है। अब तक कुल 12 मीटर तक डिवाइडर निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। कहा कि कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

गड़वार ब्लॉक में जलभराव व गंदगी मिली
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह अचानक विकासखंड गड़वार में पहुंच गए। कार्यालय परिसर में जलभराव, गंदगी और खराब वाहन खड़े देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। विकास खंड अधिकारी को निर्देश दिए कि परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि जलभराव की समस्या दोबारा न हो। साथ ही उन्होंने खराब वाहनों की शीघ्र नीलामी की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसर में स्थित पुराने भवनों की स्थिति भी देखी और उन्हें मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित होना चाहिए, ताकि आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें