फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रंगदारी न देने पर मारपीट, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उभांव थाना के बेल्थरारोड बाजार स्थित मोहन मार्केट के रोहित ज्वेलर्स के सराफा कारोबारी राहुल वर्मा ने एक लाख की रंगदारी न देने पर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


राहुल वर्मा ने चार नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि बदमाश दुकान पर पहंुचे । वह दुकान पर नहीं थे तो बदमाश वहां से चले गए। इसके बाद फोन कर घर से बुलाया। डाकबंगला रोड पर घेरकर पिस्टल दिखाकर एक लाख की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे भाई रोहित वर्मा एवं मित्र अमित कुमार को भी बदमाशों ने पीट दिया। इसके बाद फायरिंग करते हुए भाग गए।
इस बाबत थाना प्रभारी संजय शुक्ल ने बताया कि दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चलता है। जानकारी मिलने पर मौके पर जांच की गई। फायरिंग का आरोप गलत है। राहुल वर्मा की तहरीर पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें