फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का हो तत्काल निस्तारण

Sat, 07 Feb 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव और फेफना थाने पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में डीएम यशवंत राव और एसपी राजू बाबू सिंह ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फेफना थाने में तीन और चितबड़ागांव में एक मामले का मौके पर ही निस्तारण किया।
विज्ञापन


साथ ही लेखपालों को चेताया कि गांव में होने वाले प्रत्येक भूमि विवाद की जानकारी उन्हें होनी चाहिए। इस दौरान डीएम ने मातहतों को तत्काल शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया।
 
इस दौरान जिलाधिकारी यशवंत राव ने  थानाध्यक्षों से कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का निस्तारण करवाएं। इसमें किसी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने फेफना थाने में शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। साथ ही लेखपालों से कहा कि गांव में होने वाले प्रत्येक भूमि विवाद की जानकारी आपलोगों को होनी चाहिए।

कानूनगो को निर्देश दिया कि तहसील से ग्रामवार विवादों की सूची बनाकर लेखपालों को तत्काल उपलब्ध कराएं। फेफना में सिंहपुर निवासी एक शिकायतकर्ता ने गड़ही की जमीन को पाटने की शिकायत की। इस पर  डीएम ने लेखपाल और एसओ को मौका मुआयना कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।

चितबड़ागांव में डीएम ने सदर सीओ पीयूष कुमार सिंह और एसओ जेबी सिंह को ग्रामवार विवादों की सूची हल्के के सिपाहियों से बनवाने को कहा। ताकि समय रहते विवादों का निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें