फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल से न लाने दें बालू

Sat, 07 Feb 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में जिले के  तीन कबीना मंत्री और जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक शनिवार को लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में हुई। इसमें मंत्रियों ने बिहार से लाल बालू पीपा पुल के माध्यम से लाने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को इसे रोकने के तत्काल निर्देश दिए गए। बैठक में प्रमुख रूप से ग्राम सभाओं में राज्य वित्त का पैसा नहीं होने पर चर्चा की गई। इस दौरान मंत्रीगण ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सबके खाते में पैसा भेजने का निर्देश दिया।

बिहार से श्रीरामपुर घाट पीपा पुल होते हुए लाल बालू ट्रैक्टर ट्राली से लाया जा रहा है। इस पर मंत्री नारद राय ने तत्काल रोक लगाने का निर्देश डीएम और एसपी को दिया। एसपी राजू बाबू सिंह ने सहमति जताते हुए रोक लगाने का निर्देश मातहतों को दिया।
विज्ञापन


15 दिन के भीतर नगरपालिका और जिला प्रशासन मिलकर पूरे शहर में वन-वे की व्यवस्था करेंगे।यह निर्देश कबीना मंत्री नारद राय ने दिया। उन्होंने नगरपालिका के ईओ से पूछा कि राज्य वित्त का कितना पैसा है। इस पर उन्होंने 20 करोड़ रुपये बताए।

नारद राय ने कहा कि नगर की टूटी सड़कों का तत्काल निर्माण कराया जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि शेड्यूल के मुताबिक विद्युत आपूर्ति कराई जाए। बैठक में कबीना मंत्री अंबिका चौधरी और रामगोविंद चौधरी ने भी अफसरों का दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें